{"_id":"64fd6f97c20bef00760b1853","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-after-three-years-of-love-marriage-in-ghaziabad-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी' लिखकर विवाहिता ने दी जान, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी' लिखकर विवाहिता ने दी जान, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
Sun, 10 Sep 2023 01:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:14 PM IST
सार
गाजियाबाद के मोदीनगर में एक विवाहिता ने प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा था कि आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर की ब्रहृमपुरी कॉलोनी में पति के साथ किराये पर रह रही 25 वर्षीय विवाहिता पायल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पायल ने तीन वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद परिजनों ने पायल से संबंध खत्म कर लिए थे।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पायल ने आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी लिखा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पायल ने समीपवर्ती गांव निवासी युवक नीरज से लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद नीरज और पायल ब्रहृमपुरी कॉलोनी में किराये पर रहने लगे। बताया गया कि बीते शुक्रवार सुबह नीरज नोएडा काम पर चला गया। रात में लौटा तो पायल को पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। पायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती के कोई संतान नहीं है। इसे लेकर भी पायल तनाव में थी।
विज्ञापन
एसीपी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें विवाहिता ने मम्मी पापा को मिस करने और अभी संतान सुख प्राप्त नहीं होने का जिक्र किया है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।