फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married teacher alleges... Rape accused pressuring her to convert.

Ghaziabad News: शादीशुदा शिक्षिका का आरोप...धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा दुष्कर्म का आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married teacher alleges... Rape accused pressuring her to convert.
गाजियाबाद। मेरठ में दर्ज दुष्कर्म के मामले की पीड़िता शादीशुदा शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक अब उन पर धर्म परिवर्तन और समझौते का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने, जान से मारने और लगातार पीछा करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने बताया कि मेरठ निवासी आसिफ ने पहले उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2024 में उसके खिलाफ मेरठ के एक थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से समझौते का दबाव बना रहा है। हाल ही में उसने फिर मैसेज कर दोस्ती का प्रस्ताव दिया। शिक्षिका ने उसे बताया कि अब वह शादीशुदा हैं, इसलिए उन्हें परेशान न करे। इसके बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो और फोटो वायरल करने व धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी का भाई, पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी उन्हें मैसेज कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं और अश्लील बातें कहकर परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि तीन दिन पहले आरोपी किसी बच्चे का अभिभावक बनकर उनके स्कूल में घुस गया। इसके बाद स्कूल आते-जाते उनका पीछा किया और कार में जबरन बैठाने की कोशिश की। आरोपी उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में मेरठ पुलिस से भी समन्वय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed