फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Marital today, Moon desperate Didar

करवा चौथ आज, चांद के दीदार को बेताब

Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Marital today, Moon desperate Didar
करवाचौथ पर बाजार में मेहंदी लगवातीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सौभाग्य और सुहाग का व्रत करवाचौथ बुधवार यानी आज है। करवा चौथ के एक दिन पहले मंगलवार को बाजारों में रौनक दिखी। बाजारों में करवा चौथ की पूजन सामग्री और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तुराबनगर मार्केट और गांधीनगर मार्केट की रौनक देखते ही बन रही थी। सोसायटीज में टेंट लगाकर करवाचौथ की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन


इनका है पहला करवाचौथ
आरडीसी में रहने वाली प्रतिभा का इस बार पहला करवा चौथ है। प्रतिभा एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं। उन्होंने बताया कि अबकी बार उनका पहला करवा चौथ था और इसको लेकर काफी एक्साइटेड हूं। काफी पहले से करवा चौथ की तैयारियां कर ली है। पूरे सोलह शृंगार करकेव्रत करूंगी।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर की रहने वाली स्वाती ठाकुर का पहला करवा चौथ है। स्वाती पेशे से एयर होस्टेस हैं। स्वाती ने बताया कि जॉब प्रोफाइल के कारण मेहंदी तो नहीं लगवा सकते क्योंकि ऑफिस में मेहंदी लगाकर नहीं जा सकते। पहला करवा चौथ पूरे फैमिली के साथ मिलकर मनाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात 8.47 पर होंगे चांद के दीदार
अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ करने वाली महिलाओं के लिए पूजा का  समय सबसे मुख्य होता है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि दिन में 12.00 से लेकर 1.30 बजे तक राहु काल रहेगा इसलिए इस समय पूजा वर्जित रहेगी।

शाम की पूजा और कथा सुनने का शुभ मुहूर्त 4.09 बजे से 5.34 बजे तक रहेगा। इस समय मीन लग्न रहेगा और इस समय पति की दीर्घायु के लिए पूजा करना शुभ होगा। उन्होंने बताया कि राजधानी पंचांग के अनुसार चंद्रोदय का समय शाम 8.47 बजे का है।

दिन में मिल सकेंगे पति-पत्नी
जेल में रहने वाली महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत करेंगी। लेकिन जेल प्रबंधन का कहना है कि पति या परिवार वाले जिनको भी मिलना होगा वह दिन में ही मिल सकते हैं।


जेल अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि शाम को मिलने-जुलने की मनाही रहेगी। इसके अलावा महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी व्रत रखेंगी। कुछ को छुट्टी मिली है, लेकिन इमरजेंसी में कभी भी बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed