फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   many trains going to Purvanchal cancelled due to protests against Agnipath scheme

Agnipath Scheme: पूर्वांचल  जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, बसों में भी नहीं मिल रही सीट, यात्री परेशान

Mon, 20 Jun 2022 06:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 20 Jun 2022 06:22 AM IST
सार

अग्रिपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के चलते पूर्वांचल जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। गाजियाबाद से होकर बिहार जाने वाली सभी 26 ट्रेनें रविवार को निरस्त कर दी गई हैं। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
many trains going to Purvanchal cancelled due to protests against Agnipath scheme
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अग्निपथ पर भड़के आक्रोश के बाद बिहार और पूर्वांचल के जिलों में हुए बवाल के मद्देनजर ट्रेनें धड़ाधड़ रद्द की जा रही हैं। गाजियाबाद से होकर बिहार जाने वाली सभी 26 ट्रेनें रविवार को निरस्त कर दी गई हैं। इनसे होकर ही हजारों लोग पूर्वांचल जाते हैं। मजबूरी में यात्री बसों का रुख कर रहे हैं लेकिन यहां भी राह आसान नहीं है, घंटों इंतजार करना पड़ रहा है फिर भी जगह नहीं मिल रही। दरअसल, बसों की संख्या बढ़ाई नहीं गई है जबकि तीन दिन में इनके यात्री दोगुना से ज्यादा हो चुके हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद से होकर जाने वाली ट्रेनों में से तीन दिन में 80 रद्द हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें वे हैं जो बलिया, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर होकर जाती हैं। बिहार के लिए दो दिन पहले तक इक्का-दुक्का ट्रेन चल रही थी लेकिन रविवार को ये भी रद्द कर दी गईं। रेलवे स्टेशन पर भीड़ टिकट निरस्त कराने वालों की ज्यादा है और बस अड्डे पर बस का इंतजार करने वालों की। कौशांबी, मोहननगर और साहिबाबाद बस स्टेशन पर दिन निकलते ही हजारों लोग पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं निरस्त 
सीमांचल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सुपरफास्ट, महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-राजगीर एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पटना जनसाधारण एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लिच्छवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed