{"_id":"656a37b7499fedb2c50fcbbb","slug":"manipur-team-became-the-winner-of-football-championship-group-a-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-254125-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मणिपुर की टीम बनी फुटबाल चैंपियनशिप ग्रुप ए की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मणिपुर की टीम बनी फुटबाल चैंपियनशिप ग्रुप ए की विजेता
विज्ञापन
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को हुए फुटबॉल मैच में मणिपुर ने यूपी को 8-0 से हराया। शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम ने लगातार तीसरी बार मैच जीता जिससे वह सीनियर महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप ग्रुप ए की विजेता बनी है। मणिपुर की टीम ने कुल तीन मैच खेले हैं जिसमें वह एक भी बार पराजित नहीं हुई। टीम को विजेता ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। मणिपुर के फुटबॉल महासचिव को भी पुरस्कृत किया गया। चैंपियनशिप का आखिरी मैच छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच तीन दिसंबर को खेला जाएगा।
मैच शुरू होने के बाद सातवें और 12वें मिनट में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नगुगामा बाला देवी ने दो गोल कर मणिपुर को दो 2-0 की बढ़त दिलाई। नूराम प्रियंका देवी ने 20वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। खेल के 32 और 37वें मिनट में दांगमे ग्रेस ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। मणिपुर की हेरुग जमा दया देवी ने खेल के 45वें मिनट में छठवां गोल किया। पहले हाफ में मणिपुर 6-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ शुरू होते ही मणिपुर की टीम से ग्रेस ने खेल के 53 मिनट में गोल कर मणिपुर की बढ़त 7-0 कर दी। खेल के 71 मिनट में केशुमा यूम मारगेट देवी ने गोल कर मणिपुर का स्कोर 8-0 कर दिया। यूपी की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। मैच में मुख्य अतिथि वैशाली अग्रवाल, एमडी डीपीएस हरित और विशिष्ट अतिथि राघवेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि एआरटीओ गाजियाबाद रितु सिंह, फुटबॉल सचिव बागपत ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के कन्वीनर राणा अनवर, गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन सचिव हेमंत पवार, मुरादाबाद के सचिव नासिर कमाल, मिर्जापुर के सचिव आरिफ नजमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में अभी तक टीमों के अंक
मणिपुर - 9 अंक
यूपी - 4 अंक
छत्तीसगढ़ - 1 अंक
राजस्थान - 0 अंक