फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mangalam featured on nursing homes, ultrasound sealing machine

मंगलम नर्सिंग होम पर छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Sun, 03 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर। Updated Sun, 03 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mangalam featured on nursing homes, ultrasound sealing machine
सीएमओ ने मेनरोड पर शनिवार दोपहर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने शनिवार दोपहर मेनरोड स्थित मंगलम नर्सिंग होम पर छापा मार कर अल्ट्रासाउंड मशीन और ऑफिस सील कर दिया। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने सीएमओ का घेराव किया। सीएमओ के साथ आए एक कथित मीडियाकर्मी की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। भीड़ में सीएमओ के साथ धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि उक्त मीडियाकर्मी अपने साथियों के साथ मिलकर दो लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। डाक्टर ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मेनरोड ओलंपिक तिराहे के निकट डा. दीपचंद कंसल का मंगलम नर्सिंग होम है। सीएमओ अजेय अग्रवाल ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गाजियाबाद के कुछ मीडिया कर्मियों के साथ नर्सिंग होम पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट न होने और अन्य खामियों के चलते सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड मशीन और डाक्टर का ऑफिस सील कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज गर्ग और भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंघल, अम्बरीश अलंकार, सुंदरलाल और राजकुमार गौतम आदि के साथ नर्सिंगहोम पहुंचे और कार्रवाई का विरोध करने लगे।

उन्होंने सीएमओ का घेराव किया। इस दौरान सीएमओ के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।  हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इसी बीच व्यापारियों ने सीएमओ के साथ आए कुछ तथाकथित मीडिया कर्मियों में से एक को दबोचकर उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

चार मीडियाकर्मी मौका देखकर वहां से भाग गए। व्यापारियों का आरोप था कि उक्त मीडियाकर्मी नर्सिंग होम संचालक को ब्लैकमेल कर रहे थे। दो लाख रुपये की उगाही न देने पर उन्होंने सीएमओसे शिकायत कर छापामारी कराई है। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि डा. दीपचंद कंसल ने गाजियाबाद निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

मंगलम नर्सिंग होम के नाम से नहीं मेरे नाम से अल्ट्रासाउंड मशीन का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2002 से है। अल्ट्रासाउंड करने और नर्सिंग होम में सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। सीएमओ ने गलत कार्रवाई की है।
- डा. दीपचंद कंसल मंगलम नर्सिंग होम।

मंगलम नर्सिंग होम के नाम से विभाग में कोई अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसलिए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील किया गया है। मुझको मीडियाकर्मियों ने नर्सिंग होम की वीडियो दिखाई थी, उसके आधार पर जांच करने गया था। वहां व्यापारियों ने हकीकत बताई कि ये कई दिन से उगाही का प्रयास कर रहे थे। आरोपी पत्रकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

- अजेय अग्रवाल सीएमओ गाजियाबाद।

ब्लैकमेल कर दो लाख मांगने का आरोप
डा. दीपचंद कंसल ने बताया कि तीन दिन से पांच युवक अपने को मीडिया कर्मी बताकर मुझसे दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर उन्होंने स्टिंग चलाने की धमकी दी थी। मैंने मीडिया कर्मियों से कहा कि अगर ऐसा है तो किसी सक्षम अधिकारी से मेरी शिकायत कर दो। इसके बाद वह सीएमओ को लेकर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed