{"_id":"6a36c84b4b3ebbdb01037a5d","slug":"mandi-inspector-gets-additional-charge-of-mandi-secretary-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-157729-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मंडी इंस्पेक्टर को मिला मंडी सचिव का अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मंडी इंस्पेक्टर को मिला मंडी सचिव का अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
स्याना। कृषि उत्पादन मंडी समिति स्याना में कार्यरत मंडी इंस्पेक्टर अशोक भास्कर को मंडी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीडीए मेरठ के आदेश पर उन्हें सचिव पद का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
उन्होंने शुक्रवार को मंडी सचिव का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अशोक भास्कर ने मंडी समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर मंडी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, मंडी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने व सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। अशोक भास्कर इससे पूर्व भी मंडी समिति स्याना में मंडी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और मंडी की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं। उनके सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभालने से मंडी प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं। इस अवसर पर मंडी समिति के कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।