फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manager stole gold watch worth Rs 3.15 lakh from showroom

Ghaziabad News: प्रबंधक ने शोरूम से चोरी की 3.15 लाख की सोने की घड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Manager stole gold watch worth Rs 3.15 lakh from showroom
इंदिरापुरम। नीतिखंड चौकी क्षेत्र के हैबिटेट सेंटर में एक प्रबंधक पर शोरूम से सवा तीन लाख रुपये की सोने की घड़ी चोरी करने का आरोप है। मालिक का आरोप है कि प्रबंधक ने योजना बनाकर एक सप्ताह पूर्व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को खराब कर दिया। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से प्रबंधक ने अपना फोन बंद कर दिया है। साथ ही आरोपी ने मालिक को धमकी भी दी है ।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर- 41 में रहने वाले पुनीत काठपाल का हैबिटेट सेंटर में कृष्णा वाच कंपनी के नाम से शोरूम है। उन्होंने बताया कि नवीन सक्सेना उर्फ सोनू निवासी गणेशनगर सकरपुर दिल्ली शोरूम में पिछले आठ साल से प्रबंधक था। उसको 200 घड़ियां बेचने की जिम्मेदारी दी हुई थी लेकिन, पिछले कुछ दिनों से किसी भी स्टाफ के साथ उसका व्यवहार ठीक नहीं था। 28 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह लड़ाई-झगड़ा करके चला गया। उन्होंने उससे स्टॉक के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया। अगले दिन दूसरे स्टाफ से घड़ियों का स्टॉक चेक कराया तो पता चला कि 18 कैरेट सोने की एक घड़ी गायब है। उसकी वर्तमान समय में कीमत तीन लाख 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन

उन्होंने घड़ी के पुराने बिल चेक किए तो कोई कागजात नहीं मिले। नवीन का फोन नंबर मिलाया तो वह बंद आ रहा था। शक गहराने पर शोरूम की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो डीवीआर खराब मिली। आखिरी बार फुटेज में नवीन डीवीआर के पास जाता नजर आया। उन्हाेंने नीतिखंड चौकी जाकर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मैनेजर की तलाश की जा रही है। सर्विलांस की मदद से जल्द लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed