फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man walking dog in street was shot by assailants in car

Ghaziabad News: गली में कुत्ता घुमा रहे युवक पर कार सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Man walking dog in street was shot by assailants in car
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द में बुधवार रात गली में कुत्ता घुमा रहे युवक अंकित पर कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अंकित ने किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

गांव सीकरी खुर्द निवासी अंकित कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। अंकित कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह अपना पालतू कुत्ता गली में घुमा रहे थे। जैसे ही वह घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर पहुंचे तभी कार सवार चार से पांच युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि दो युवक कार से नीचे उतरे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले से अंकित सहम गया उसने किसी तरह इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। अंकित ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना के बाद एसएचओ मोदीनगर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि जांच पड़ताल में फायरिंग की घटना सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed