फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man kills wife over suspect of affair with brother in Ghaziabad

बेरहम पति: छोटे भाई से संबंधों का था शक, पहले बल्ले से सिर फोड़ा फिर चुनरी से घोंट दिया गला, हुआ गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2022 05:31 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 05:31 AM IST
सार

एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन
man kills wife over suspect of affair with brother in Ghaziabad
मृतका टीना और आरोपी गौरव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिसलगढ़ी में सोमवार सुबह करीब चार बजे टीना (24) की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतका के पति गौरव (26)को गिरफ्तार कर लिया गया। सात बजे पकड़े जाने पर उसने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे टीना के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह उसके शराब पीकर आने पर झगड़ा भी करती थी। इसलिए, गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर से भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है, उसके कपड़े खून से लथपथ हैं। वह पत्नी की हत्या करके आया है। दरअसल, सूचना देने वाला युवक गौरव का परिचित था। वह उसे इस हालत में देख पहले उसके घर ही गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

man kills wife over suspect of affair with brother in Ghaziabad
गौरव और टीना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने गौरव के परिवारवालों को बताया कि वह पार्क में बेहोश पड़ा है। यह सुनते ही परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य उसे नहीं मिला।

 

विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल बल्ला बरामद

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबाल का बल्ला और चुनरी बरामद हो गए हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह सामने आई है।

हत्या से गिरफ्तारी तक

सुबह चार बजे : गौरव ने टीना की हत्या की। 
पांच बजे : गौरव घर से भाग निकला।
साढ़े पांच बजे : गौरव पार्क में बेहोश मिला।
सुबह पौने छह बजे : परिजन घर से फरार हुए।
सुबह छह बजे : पुलिस ने गौरव को पकड़ा।
सुबह सात बजे : पुलिस गौरव के घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed