फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man kidnapped girl from home and mideed her in car in Anupshahr

दानिश निकला दानव: घर से किशोरी का अपहरण कर कार में किया दुष्कर्म, पुलिस चेकिंग को देख छोड़कर भागा आरोपी

Thu, 21 Dec 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपशहर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Dec 2023 10:51 PM IST
सार

पीड़िता थाने पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान बेटी ने बताया कि दानिश नाम का युवक उसे घर से अपहरण कर ले गया था और स्याना अड्डा चौराहा के निकट पुलिस चेकिंग को देखकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला था। 

विज्ञापन
man kidnapped girl from home and mideed her in car in Anupshahr
चलती कार में किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण कर चलती कार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने बुलंदशहर में एक चौराहे पर पुलिस चेकिंग देखकर उसे छोड़कर भाग गए। नगर कोतवाली पुलिस की सूचना पर पहुंची पीड़ित की मां ने अनूपशहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गत 18 दिसंबर की रात को वह और उसके बच्चे घर पर ही मौजूद थे। रात करीब 9 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी आरोपी युवक दानिश खान उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। घर का दरवाजा पीड़िता की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री ने खोला। इसके बाद आरोपी दानिश जबरन उनकी पुत्री को उठाकर कार से अपहरण कर ले गया। देर रात करीब दो बजे पीड़िता के फोन पर बुलंदशहर नगर कोतवाली से एक पुलिसकर्मी का फोन आया। जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी बेटी थाने पर मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता थाने पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान बेटी ने बताया कि दानिश नाम का युवक उसे घर से अपहरण कर ले गया था और स्याना अड्डा चौराहा के निकट पुलिस चेकिंग को देखकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला था। जिसके बाद पीड़िता अपनी बेटी को लेकर घर आ गई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह आरोपी युवक फिर से पीड़िता के घर जा पहुंचा। जिस पर पीड़िता ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और रिपोर्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथी पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता अभी बार-बार अपने बयान बदल रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ अनूपशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed