{"_id":"6af483fb3ddff52e7d0e4b7f","slug":"man-from-jammu-and-kashmir-arrived-at-muradnagar-police-station-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुरादनगर थाने पहुंचा जम्मू-कश्मीर का युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; डार से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुरादनगर थाने पहुंचा जम्मू-कश्मीर का युवक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; डार से की पूछताछ
Wed, 11 Nov 2026 08:37 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:37 PM IST
सार
लिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद शमीम डार पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार निवासी गोपालपोरा, चाडूरा, जिला बड़गाम, जम्मू-कश्मीर बताया।
विज्ञापन
कश्मीर से मुरादनगर पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर का एक युवक बुधवार को भटकते हुए मुरादनगर थाने पहुंच गया। युवक के थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस के अलावा खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने भी युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद शमीम डार पुत्र मोहम्मद यूसुफ डार निवासी गोपालपोरा, चाडूरा, जिला बड़गाम, जम्मू-कश्मीर बताया। पुलिस को बताया कि वह ट्रेन से जम्मू-कश्मीर से आया था और भटकते हुए मुरादनगर पहुंच गया। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि युवक से पूछताछ की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन उसे लेने के लिए मुरादनगर आ रहे हैं।
विज्ञापन