{"_id":"68b03c92400ca03cca02f783","slug":"man-fell-into-drain-while-backing-his-scooty-in-indirapuram-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 15 फीट गहरे नाले में गिरा स्कूटी सवार, CCTV फुटेज आया सामने; पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 15 फीट गहरे नाले में गिरा स्कूटी सवार, CCTV फुटेज आया सामने; पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
Thu, 28 Aug 2025 05:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:02 PM IST
सार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक हादसे का वीडियो सामने आया है। जहां गौर ग्रीन सिटी मार्केट में खुले नाले में एक स्कूटी सवार गिर गया। पंद्रह दिन पहले से नाला खुला है।
विज्ञापन
नाले में गिरा शख्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनजीटी के आदेश के बाद भी निगम लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा है। इंदिरापुरम के वैभव खंड में गौड़ ग्रीन सोसायटी के पास गुरूवार को बर्गर लेने आया दिव्यांग स्कूटी समेत करीब 15 फीट नाले में गिर गया।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन दिव्यांग की कमर में चोट आई है। आस-पास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नाले में सीढ़ी लगाकर दिव्यांग को बाहर निकाला। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का कार्य कराया गया था। इसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए खोड़ा सुभाष पार्क के निवासी संतोष यादव ने बताया कि सुबह बच्चों के लिए बर्गर लेने के लिए आए थे। इस दौरान खुले हुए नाले पर ध्यान नहीं गया और स्कूटी नाले में गिर गई। नाले की गहराई बहुत अधिक होने से कमर में चोट आई है। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह नाला करीब एक महीने से खुला हुआ है। नगर निगम ने नाले की सफाई कराई थी तो उसे ढकना भी चाहिए थे। पहले से नाला रैंप से ढका हुआ था।
व्यापारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब नाले में कोई गिरा हो। इससे पहले भी कई वाहन चालक व बच्चे नाले में गिर गए हैं। एक बच्चा भी बीते माह नाले में गिर गया था।
उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, व्यापारियों ने बताया कि नाला पहले रैंप से ढका हुआ था। नगर निगम ने जुलाई में नाले की सफाई का कार्य कराया गया था। इसके बाद से अभी तक रैंप नहीं लगाए गए हैं। जो रैंप लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने लगाए थे वह भी तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन