{"_id":"613b8d7a8ebc3e3ee916a2da","slug":"man-beat-up-boy-and-smeared-lips-with-beedi-grabbed-genitals-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: शख्स ने मासूम से मारपीट कर होठ को बीड़ी से दागा, गुप्तांग को भी पकड़कर खींचा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: शख्स ने मासूम से मारपीट कर होठ को बीड़ी से दागा, गुप्तांग को भी पकड़कर खींचा, आरोपी फरार
Fri, 10 Sep 2021 10:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:23 PM IST
सार
आरोप है कि मासूम को होंठ को व्यक्ति ने जलती बीड़ी से दागा। उसके गुप्तांग को भी पकड़कर खींचा गया, जिससे उसमें चोट लग गई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाले व्यक्ति ने मासूम के साथ मारपीट करते हुए उसके होठ को बीड़ी से दागा। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जनपद मेरठ के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसके पहले पति की मौत हो गई थी। पांच माह से पीड़िता अपने आठ वर्षीय पुत्र के साथ कुचेसर रोड चौपला स्थित एक किराए के मकान में रह रही है। जनपद मेरठ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति भी महिला के साथ रहता है।
विज्ञापन
आरोप है कि मासूम को होंठ को व्यक्ति ने जलती बीड़ी से दागा। उसके गुप्तांग को भी पकड़कर खींचा गया, जिससे उसमें चोट लग गई। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल के लिए भिजवाया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बच्चे के होंठ पर चोट का निशान है। मामले की सच्चाई जानने के लिए उसे मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।