फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man arrested for duping people of Rs 3.29 crore in five states

Ghaziabad News: पांच राज्यों में 3.29 करोड़ की ठगी करने वाला पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping people of Rs 3.29 crore in five states
गाजियाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन गेमिंग एप पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई राज्यों के लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है। पकड़े गए आरोपी ने हाल ही में राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर एक करोड़ 11 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी। उससे ठगी के 9.40 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी शिवराज सिंह यादव से ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये ठग लिए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम मोहम्मद नदीम है। उसने अपना पता नाला रोड राजीव गार्डन इंदिरापुरी हाल निवासी बिहारी कॉलोनी शाहदरा दिल्ली बताया। एसीपी ने बताया कि उसने अपने साथी अंकित और अरुण के साथ देव लॉजिस्टिक नामक फर्जी फर्म बनाई थी। इसके बाद उन्होंने आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु के लोगों के साथ 3.29 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपी ने ठाणे सिटी निवासी आशीष चौधरी से 5.41 लाख, रचना चौधरी से 95 हजार, पुणे निवासी श्रीनिवास से 12 लाख ठगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आंध्र प्रदेश के तिरुपति निवासी जहीर से 8.50 लाख, गुजरात के भावनगर निवासी बोरिचा परेशभाई से 71.85 लाख, चेन्नई निवासी एम महेंद्रन से 1.19 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। एसीपी के अनुसार संबंधित थानों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पकड़ा गया आरोपी आठवीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed