{"_id":"663604e03581de68130e7f19","slug":"man-and-a-girl-riding-bike-were-trampled-by-a-car-in-bulandshahr-both-died-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक-युवती को कार ने रौंदा, हादसे में दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार युवक-युवती को कार ने रौंदा, हादसे में दोनों की मौत
Sat, 04 May 2024 03:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 04 May 2024 03:21 PM IST
सार
दोनों नोएडा में इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों मौसमगढ़ गांव के पास पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बुलंदशहर के देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ के निकट शनिवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि संभल जनपद के थाना चंदौसी क्षेत्र निवासी युवक दीपेंद्र अपनी साथी मोनम के साथ शनिवार सुबह घर से नोएडा जाने के लिए बाइक से निकला था। दोनों नोएडा में इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों मौसमगढ़ गांव के पास पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन