{"_id":"69ba2029807fb33a21093004","slug":"man-accused-of-misdeed-and-murdering-a-four-year-old-girl-arrested-in-police-encounter-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली
Wed, 18 Mar 2026 09:16 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:16 AM IST
सार
आरोपी गौरव प्रजापति को नंदग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में गौरव ने कबूल किया कि उसने ही बच्ची की हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार वर्ष की बच्ची की दुष्कर्म क बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा। उसके दोनों पैर पर गोली लगी है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, आरोपी गौरव प्रजापति को नंदग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बच्ची की हत्या की है और हत्या करने के बाद अपने खून से सने हाथों को एक रुमाल से साफ करके घटनास्थल के पास झाडियों मे फेंका गया है। पुलिस टीम उसे साथ लेकर घटनास्थल पर गई। जहां पर आरोपी ने पहले से छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौरव के दोनों पैरो में गोली लगी है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल गाजियाबाद भेजा गया है। आरोपी से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन