{"_id":"696be51a8c36c594f402a421","slug":"major-tragedy-averted-as-balcony-roof-collapses-at-km-residency-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-804705-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: केएम रेजीडेंसी में बालकनी की छत गिरने से बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: केएम रेजीडेंसी में बालकनी की छत गिरने से बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
गाजियाबाद। केएम रेजीडेंसी सोसायटी में बालकनी की छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी वासियों के अनुसार यह मामला सोसायटी के 2-3 टावरों की ऊपरी मंजिलों की बालकनियों के जर्जर कोने गिरने का है। एक टावर से बालकनी का हिस्सा गिरने से मात्र 15 सेकंड पहले ही एक महिला एवं बच्चे वहां से गुजरे थे। मामले में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जीडीए को शिकायत दी गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं अब सोसायटी में आम हो गई हैं। इस संबंध में बिल्डर और सोसायटी प्रबंधन को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से सूचित किया गया लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे सैकड़ों परिवारों की जान लगातार खतरे में बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब सोसायटी के प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों को बुलाने का प्रयास किया गया तो कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्टों का संचालन भी बिना एनओसी के किया जा रहा है और सोसायटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं है। इन अव्यवस्थाओं के बीच सैकड़ों निवासियों को रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी, पुलिस और गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण को लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।