{"_id":"6af94dfd7e54b856610efe11","slug":"major-fire-breaks-out-at-two-restaurants-on-the-delhi-meerut-highway-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दो रेस्तरां में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दो रेस्तरां में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
Sun, 15 Nov 2026 11:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
रेस्तरां में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर काइट कॉलेज के सामने शनिवार देर रात दो रेस्तरां में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने आसपास स्थित अन्य रेस्तरां और मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 12:05 बजे मोदीनगर फायर स्टेशन को काइट कॉलेज के सामने खोखा रेस्तरां एवं फूड हब में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय खोखा नाम के ओपन रेस्तरां और फूड हब की किचन में आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने एक होज पाइप लाइन बिछाकर और फायर टेंडर की होजरील से पानी की पंपिंग कर आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
इसी दौरान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मुरादनगर से भी एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। दमकल विभाग की तत्परता से आसपास के अन्य रेस्तरां और मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। मौके पर थाना प्रभारी मुरादनगर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खोखा रेस्तरां के मालिक चैतन्य बालियान निवासी मुरादनगर और फूड हब के मालिक सौरभ शर्मा हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
