फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maintenance fee increased by Rs 4.50 without any facilities, protest

Ghaziabad News: बिना सुविधाएं 4.50 रुपये बढ़ाया मेंटेनेंस शुल्क, विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Maintenance fee increased by Rs 4.50 without any facilities, protest
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के ग्रैंड प्लाजा में मंगलवार को मेंटनेंस शुल्क तीन रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर अब 7.50 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दिया गया। बिना सुविधाएं 4.50 रुपये प्रति वर्ग फीट बढ़ाने का लोग विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में लोगों ने बिल्डर को विरोध पत्र सौंपा है। साथ ही जीडीए में भी शिकायत की है।
विज्ञापन


इस संबंध में दुकानदार संजीव कुमार का कहना है कि यहां रेजिडेंशियल 30 फ्लैट हैं। यहां अचानक डेढ़ गुना मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा दिया गया, जबकि सुविधाएं नहीं हैं। यहां पार्किंग व्यवस्था का उचित प्रबंधन नहीं है। रेलिंग पर सुरक्षा के लिए ग्लास अभी तक नहीं लगाए गए हैं। डीजी सिस्टम पूर्णतः ऑटोमैटिक नहीं है। दुकानदार राहुल का कहना है कि अगर यहां आग लग जाए तो बाहर नहीं निकल सकते। सभी रास्ते लॉक कर रखे हैं। इस संबंध में एक महीने पहले ही जीडीए सहित फायर विभाग में शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। रेजिडेंशियल यूनिट होने के बावजूद निवासियों को कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन दिया गया है। शाम छह बजे के बाद स्टाफ नहीं रहता। अन्य भी कई काम अधूरे पड़े हैं। इस संबंध में जय अम्बे एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन विवेक चंदाना का कहना है कि सुविधाओं में कोई कमी नहीं है। लोग एक साल से यहां रह रहे हैं, तभी हमने 7.50 रुपये प्रति वर्ग फीट का मेंटेनेस शुल्क मांगा था, तब लोगों ने कहा कि बाद में कर लेना, अभी कम रहने दो। तब हमने तीन रुपये लिए। इसमें अभी अपनी जेब से लगाना पड़ता है। अगर किसी को असुविधा है तो बताए और वरना खुद मेंटेनेंस कर लें। हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमने पहले भी कहा था कि आप लोग मेंटेनेंस खुद कर लो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed