{"_id":"69a1f9539bfc1db67d058b5a","slug":"madhya-pradesh-woman-hanged-herself-to-death-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-832686-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मध्यप्रदेश की महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मध्यप्रदेश की महिला ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र एन्क्लेव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पारिवारिक समस्याओं के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है।
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली कि महेंद्रा एन्क्लेव में होली पब्लिक स्कूल के नजदीक महिला ने फांसी लगा ली है। परिजन महिला को फंदे से उतारकर सर्वोदय अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में महिला का नाम मालती पुत्री कोटन अहिरवार मूल निवासी गांव व थाना दमोह मध्यप्रदेश बताया गया है। वह घरों में काम कर जीवन यापन करती थी। संभावना जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।