फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Made by card, incomplete Linkap

आधार कार्ड बने, लिंकअप का काम अधूरा

Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 04 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Made by card, incomplete Linkap
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला

आधार कार्ड बनाने में गाजियाबाद प्रशासन ने 80 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। हालांकि योजनाओं आधार लिंक का काम अभी अधूरा पड़ा है। डीएम ने सभी अधिकारियों का आदेश जारी कर जल्द से जल्द आधार लिंक करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गाजियाबाद की कुल आबादी 33 लाख 43 हजार 334 है। इनमें से अब तक 26 लाख 51 हजार 496 लोगों के आधार कार्ड के लिए नामांकन हो चुका है। अन्य बचे हुए लोगों का आधार नामांकन का काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि आधार नामांकन के मुकाबले योजनाओं से आधार नंबर लिंक करने का काम अभी भी धीमी गति से चल रहा है। अब तक महज बीस से बाइस हजार लोगों के आधार नंबर ही योजनाओं से लिंक हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को कैंप लगाकर अपने सभी योजनाओं के लाभार्थियों के आधार नंबर जल्द से जल्द लिंक करने के आदेश दिए हैं।

वेतन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
गाजियाबाद। चार माह से वेतन नहीं मिलने पर डीआरडीए के कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया। वर्ष 2011 से ही लगातार कर्मचारियों को छह-छह माह तक का वेतन रोक लिया जाता है।


वर्ष 2015 में भी सात माह पर नवंबर में वेतन जारी किया गया था। एक बार फिर से चार माह का वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed