फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Made a video wearing a gun in hand and a police cap

Ghaziabad News: हाथों में बंदूक और पुलिस की टोपी पहनकर बनाई वीडियो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Made a video wearing a gun in hand and a police cap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। इंस्टाग्राम पर एक रील खूब वायरल हो रही है। वायरल रील में एक दंपती हाथों में बंदूक और दो अन्य युवक पुलिस की टोपी पहने हुए हैं। रील बनाते समय नंदग्राम क्षेत्र की लोकेशन दिखाई गई है। नंदग्राम थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी निशांत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि वीडियो में निशांत गुप्ता निवासी मोरटा अपनी पत्नी व दो अन्य के साथ रील बनाता दिख रहा है। इस रील में निशांत गुप्ता ने अपनी पत्नी के हाथ में बंदूक थमाकर फायर कराते नजर आ रहे हैं, जबकि दो अन्य लोग पुलिस की टोपी लगाकर खड़े हैं। वीडियो की लोकेशन के आधार पर आरोपी निशांत गुप्ता की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने नंदग्राम थाने में मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने बताया कि निशांत गुप्ता ने एक गन के साथ अपनी फोटो, एक बंदूक के साथ फायरिंग करते हुए अपनी पत्नी का वीडियो और पुलिस की टोपी लगाए दो व्यक्तियों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। रील में अपना वर्चस्व जमाने के लिए संसाधनों का गलत प्रयोग किया गया है। बीएनएस 125 सुरक्षा को खतरे में डालना, 205 धोखाधड़ी के इरादे से लोकसेवक की वर्दी पहनना और 66डी साइबर संसाधनों का गलत प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed