फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mad going to work in homes stopped, commotion

घरों में काम करने जा रहीं मेड को रोका, हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Mad going to work in homes stopped, commotion
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के रामप्रस्थ कालोनी के कुछ घरों में काम करने जा रहीं मेड को रोकने पर शुक्रवार सुबह हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने मेड को काम करने के लिए बुलाया था। जबकि कालोनी के अन्य लोगों ने कोरोना संक्रमण फैलने के डर से इन्हें आने से रोक दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर वापस भेजा। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिलाओं ने पथराव भी किया। हालांकि पुलिसअधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह लिंकरोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर से रेलवे लाइन पार करके कुछ मेड रामप्रस्थ कालोनी में काम करने के लिए जा रही थीं। महिलाओं का कहना था कि कुछ घरों में लोगों ने उन्हें काम करने के लिए बुलाया है। जानकारी होने पर कालोनी के अन्य लोगों ने कोरोना का संक्रमण फैलने के डर से मेड को काम पर आने से मना कर दिया। इस बात को लेकर मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पाकर सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझाकर वापस भेजा।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। इसके चलते मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति रही। पुलिसकर्मी मौके पर ही मौजूद रहे। हालांकि पथराव की बात से पुलिस ने इंकार किया है। सीओ साहिबाबाद ने बताया कि कुछ लोगों ने घरों में काम करने के लिए महिलाओं को बुलाया था। जबकि कुछ लोगों ने उन्हें कालोनी में आने से मना कर दिया। सभी को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के रास्ते पर कराई बैरिकेडिंग स्थानीय लोगों का आरोप है कि महाराजपुर की ओर से चंद मिनटों में लोग रेलवे लाइन पार कर सूर्यनगर और रामप्रस्थ कालोनी में आ जाते हैं। उन्होंने पुलिस से इस रास्ते को बंद कराने की मांग की। जिससे लॉकडाउन के दौरान इस रास्ते से लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लग सके। पुलिस ने बैरिकेडिंग कराकर इस रास्ते को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed