फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lured to earn money in share market in Bulandshahr cheated of seven lakh rupees

Bulandshahar: शेयर मार्केट में पैसा कमाने का दिया लालच, ठगे सात लाख रुपये, ऐसे जाल में फंसा पीड़ित

Fri, 03 Jan 2025 03:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Jan 2025 03:39 PM IST
सार

साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी एसपी क्राइम शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lured to earn money in share market in Bulandshahr cheated of seven lakh rupees
cyber crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा नगर के प्रीत विहार कॉलोनी मुरारी नगर निवासी उदय प्रताप सिंह के साथ साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में पैसा कमाने का झांसा देकर करीब सात लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम में पीड़ित प्रताप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब आठ माह पूर्व सोशल साइट फेसबुक पर एक विज्ञापन क्लिक किया। जिसके बाद पीड़ित को व्हाट्सएप लिंक भेजा गया और शेयर मार्केट में रुपये लगाने के लिए प्रेरित किया गया। 25 अप्रैल 2024 को पीड़ित ने पहली बार शेयर मार्केट में रुपये लगाए। 

विज्ञापन

13 जून 2024 को अंतिम बार दो लाख रुपये से अधिक की राशि शेयर मार्केट में आरोपियों के भेजे लिंक पर लगाई गई। साइबर ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर उससे करीब सात लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई। पीड़ित के पूछने पर आरोपियों ने बंगलूरू में अपना ऑफिस होने की जानकारी दी गई। उसे जिस ग्रुप में जोड़ा गया था, उसके कुछ सदस्यों से भी पीड़ित की बातचीत भी हुई। उन्होंने भी रकम लगाने की बात कही थी। लेकिन, अब रुपये हड़पने के बाद कोई जबाव नहीं आ रहा है। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी एसपी क्राइम शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed