{"_id":"57741a9b4f1c1b615679ab43","slug":"lucknow-woman-drug-trader-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की महिला दवा कारोबारी के वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की महिला दवा कारोबारी के वारंट जारी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
अदालत का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के कई मामलों में फंसी लखनऊ की दवा कारोबारी रीता श्रीवास्तव के खिलाफ गाजियाबाद सीबीआई विशेष कोर्ट ने एक लाख के जमानती वारंट जारी किए हैं। बुलंदशहर के जिला अस्पताल में एनआरएचएम योजना के तहत सप्लाई की गई दवा के घोटाले में कोर्ट ने यह कार्रवाई की है। आरोपी महिला कारोबारी कई तारीखों के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुई। इसी के चलते कोर्ट ने उसके वारंट जारी कर दिए।
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ की मैसर्स एसकेपी फार्मा नामक फर्म ने यूपी के कई जिला अस्पतालों में दवाइयां और मेडिकल किट की सप्लाई की थी। बुलंदशहर में भी इसी फर्म द्वारा दवा सप्लाई की गई थी।
बुलंदशहर में हुए लाखों के इस घोटाले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर 30 सितंबर 2015 को चार्जशीट भी कोर्ट में पेश कर दी थी। इसमें बुलंदशहर के तत्कालीन सीएमओ डा. दिलीप सिंह के अलावा फर्म की मालकिन रीता श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव और संजय अवस्थी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
बाकी तीन आरोपी कोर्ट में पेश होकर जमानत ले चुके हैं, मगर रीता श्रीवास्तव आज तक कोर्ट में पेश नहीं हुई। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अब एक अगस्त की तारीख नियत की है।