{"_id":"57d18c534f1c1ba83031a6f9","slug":"lucknow-relief-from-the-supreme-court-s-pharmaceutical-business-gets-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के दवा कारोबारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के दवा कारोबारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली जमानत
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में फरार चल रहे लखनऊ के दवा कारोबारी असकरी अब्बास को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट का आदेश पेश कर दिया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को एक-एक लाख के दो जमानती पेश किए जाने पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार असकरी अब्बास की लखनऊ में एसवी फार्मास्युटिकल्स नामक फर्म है। इस फर्म से एनआरएचएम के तहत दवाओं की खरीद-फरोख्त हुई थी। बाजार इसमें भाव से कहीं ज्यादा रेट पर दवा सप्लाई की गई थी। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह के अनुसार इससे सरकार को करीब 6 लाख 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने जमानत मंजूर किए जाने के साथ ही शर्त लगाई कि आरोपी को कुल घोटाले की रकम की 50 फीसदी रकम कोर्ट में जमा करानी होगी। इस पर आरोपी ने तीन लाख, पांच हजार की रकम कोर्ट में जमा करा दी। दूसरी ओर एनआरएचएम घोटाले में ही फंसे बिजनौर के पूर्व सीएमओ अभिमन्यु कुमार सिंह की जमानत भी कोर्ट ने मंजूर कर ली।
विज्ञापन