{"_id":"6aa198241656aa3d26017c83","slug":"lpg-cylinder-for-1700-in-black-market-video-of-conversation-between-salesman-and-customer-goes-viral-in-ghazia-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक में 1700 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर: सेल्समैन और ग्राहक के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक में 1700 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर: सेल्समैन और ग्राहक के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, देखें
Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:12 PM IST
सार
गाजियाबाद में रसोई गैस सिलेंडर को कथित तौर पर ब्लैक में 1700 रुपये में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारत गैस की गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है और एक सेल्समैन ग्राहक से सिलेंडर के बदले 1700 रुपये मांगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
भारत गैस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में रसोई गैस सिलेंडर को कथित तौर पर ब्लैक में 1700 रुपये में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारत गैस की गाड़ी खड़ी दिखाई दे रही है और एक सेल्समैन ग्राहक से सिलेंडर के बदले 1700 रुपये मांगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को सोशल मीडिया पर एक 20 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति गैस सिलेंडर लेने के लिए सेल्समैन से कीमत को लेकर बातचीत करता दिखाई दे रहा है। ग्राहक कम कीमत में सिलेंडर देने की बात कहता है, लेकिन सेल्समैन इससे कम कीमत पर सिलेंडर देने से इनकार कर देता है। बातचीत के दौरान 1700 रुपये में सिलेंडर देने की बात सामने आती है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि सिलेंडर की बिक्री निर्धारित कीमत से अधिक पर की जा रही है तो संबंधित विभाग को मामले की जांच करनी चाहिए। वहीं, भारत गैस एजेंसी के संचालक विनोद जिंदल ने वायरल वीडियो को पुराना बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो वर्तमान समय का नहीं है।
विज्ञापन