{"_id":"580675d64f1c1b672c703dde","slug":"low-voltage-discharge-will-kvinagr-shastri-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविनगर-शास्त्रीनगर को लो-वोल्टेज से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविनगर-शास्त्रीनगर को लो-वोल्टेज से मिलेगी मुक्ति
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर में बना दूसरा 33/11 केवीए का नया सब-स्टेशन शुरू हो गया है। नया सब-स्टेशन शुरू होने से शास्त्रीनगर की आधा दर्जन से ज्यादा कालोनियों के साथ ही कविनगर के लोगों को भी लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से निजात मिल जाएगी। नए सब-स्टेशन को गोविंदपुरम स्थित 132 केवीए के बिजलीघर से लोड दिया गया है।
शास्त्रीनगर-दो सब-स्टेशन शुरू होने के बाद अभी लोड टेस्टिंग के तौर पर विभिन्न कालोनियों को सप्लाई दी जा रही है। इसमें महेंद्रा एन्क्लेव के ई, डी और सी ब्लॉक , हरसांव, पुलिस लाइन, बागवाली कालोनी शामिल हैं।
पावर कारपोरेशन की ओर से भविष्य में कविनगर को भी एक फीडर दिए जाने की योजना है। नया सब-स्टेशन शुरू होने से अब शास्त्रीनगर के हजारों लोगों को लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
एसडीओ उमाकांत शर्मा ने बताया कि अब टेस्टिंग के तौर पर 20 अक्तूबर तक विभिन्न कालोनियों को सप्लाई दी जा रही है। फिर लोड तय होेने के बाद नियमित रूप से सप्लाई दी जाएगी।
राजनगर-कविनगर सब-स्टेशन को जल्द मिलेगी जमीन
राजनगर और कविनगर में प्रस्तावित सब-स्टेशन के लिए जमीन के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि दोनों सब-स्टेशनों के लिए जनवरी तक जमीन मिल जाएगी। इसके बाद मार्च तक सब-स्टेशन केऑपरेशनल होने की संभावना है।
पंचवटी में दिनभर गुल रही बिजली
एलएंडटी की ओर से राकेश मार्ग सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और पुराने सर्किट ब्रेकर व स्विच बदलने का काम मंगलवार को पूरा हो गया। कारपोरेशन की ओर से पहले सब-स्टेशन से जुड़ी करीब एक दर्जन कालोनियों में दिनभर कटौती की बात कही थी। लेकिन राकेश मार्ग बिजलीघर से वैकल्पिक व्यवस्था होने से केवल पंचवटी में ही दिनभर बिजली गुल रही।
पंचवटी में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कटौती रही। विभागीय समयसीमा से दो घंटे पहले ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों को बदलने का काम पूरा कर लिया गया। राकेश मार्ग बिजली घर के एसडीओ आरके वर्मा ने बताया कि बिजलीघर में पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए करने के साथ 33 केवीए के पुराने सर्किट ब्रेकर और स्विच को बदलने का काम पूरा हो गया है। एलएंडटी की ओर से सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक की समयसीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन काम शाम छह बजे की पूरा कर लिया गया।