फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lotus blossomed due to CM's strategy

Ghaziabad News: सीएम की रणनीति से खिला कमल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Lotus blossomed due to CM's strategy
गाजियाबाद। भाजपा की जीत में सबसे अहम भूमिका सीएम योगी आदित्यनाथ की मानी जा रही है। उन्होंने उप चुनाव की कमान अपने हाथ में ली थी। उम्मीदवार तय करने से लेकर संगठन का उत्साह बढ़ाने तक में उनकी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी गई। वह चुनाव प्रचार के लिए चार बार आए। इतना ही नहीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और छह मंत्रियों को भी मैदान में उतारा। मंत्रियों में एक केंद्र और पांच प्रदेश के हैं।
विज्ञापन

एम्स के सेंटर की घोषणा
सीएम ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही गाजियाबाद में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोले जाने की घोषणा की। इसका लोगों में सकारात्मक असर गया। चुनाव के बीच ही योगी ने बताया कि सेंटर के लिए फाइल केंद्र के पास जा चुकी है।
विज्ञापन



डूंडाहेड़ा का अस्पताल

चुनाव आचार संहिता लगने से ऐन पहले सीएम योगी ने डूंडाहेड़ा में अस्पताल का लोकार्पण कर दिया। इससे पांच लाख लोगों को सुविधा मिली है। आचार संहिता लगने के बाद अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइनपार में रोड शो

सीएम योगी ने लाइनपार क्षेत्र में रोड शो किया। यह इलाका विकास की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। सीएम के रोड शो से यहां भाजपा का रंग जम गया। योगी से पहले किसी भी सीएम ने इस इलाके में रोड शो नहीं किया था।


प्रचार का आक्रामक अंदाज

भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए आक्रामक अंदाज अपनाया। प्रदेश के पांच मंत्रियों को प्रचार में लगाया गया। इनमें काबीना मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, असीम अरुण, ब्रजेश ठाकुर और कपिलदेव अग्रवाल हैं। केंद्र के मंत्री जतिन प्रसाद भी उतरे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अकबरपुर बरहामपुर में जनसभा की।



विजयनगर के लिए खास रणनीति

विजयनगर सदर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा इलाका है। सपा के उम्मीदवार सिंहराज जाटव इसी क्षेत्र के हैं। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार संजीव शर्मा ने इसी इलाके में किराये पर घर ले लिया। इससे लोगों को लगा कि वह उनके बीच के हैं। इसका उन्हें फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed