फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lost rupee over a gift sent from Poland

Ghaziabad News: पौलेंड से भेजे गए गिफ्ट के चक्कर में गंवाए 7.96 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lost rupee over a gift sent from Poland
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने मुरादनगर में रहने वाली युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर खुद को एयरलाइन का पायलट बताकर गिफ्ट भेजने के नाम पर 7.96 लाख रुपये ठग लिए। उसने गिफ्ट में 50 हजार पाउंड्स का चेक भेजने का झांसा देकर ठगी की। पीड़िता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से रंजन टॉनवा घोरासाहन अमवा पूर्वी चंपारन बिहार की रहने वाली तन्नुश्री मुरादनगर स्थित राधे श्याम विहार काॅलोनी में रहती हैं। तनुश्री के मुताबिक 11 जून 2026 को उनकी स्नैपचैट आईडी पर एक मैसेज आया। इसका जवाब उन्होंने 12 जून को दिया। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को पायलट बता पौलेंड में होने का झांसा दिया। उन्हें एक मैसेज भेजा गया, जिसमें बताया कि वह उन्हें गिफ्ट भेज रहा है, पार्सल जल्द ही उन तक पहुंच जाएगा। नाम, पता पूछकर कुछ दस्तावेज और फोटो पार्सल करने की बात कही। साथ ही पार्सल को 60 हजार रुपये में छुड़ाने का आश्वासन दिया। विरोध करने पर पार्सल भेज दिए जाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

29 जून को पार्सल आने की सूचना मिली। 60 हजार रुपये साइबर कैफे में पहुंचकर ट्रांसफर कर दिए। दो घंटे बाद मैसेज आया कि पार्सल में 50 हजार पाउंड्स का चेक जो भारतीय करेंसी में करीब 64 लाख रुपये होती है। इसके लिए 2.38 लाख रुपये जमा करने होंगे ताकि मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस से अप्रूवल मिल सके, जिसके बाद पार्सल मिल जाएगा। पीड़िता से तीन ट्रांजक्शन में 2.38 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर से मैसेज आया और बैंक अकाउंट मांगा ताकि पार्सल की धनराशि खाते में ट्रांसफर की जा सके। 30 जून को मैसेज आया कि 4.98 लाख रुपये जमा करने पर पैसे ट्रांसफर होने का कोड प्राप्त होगा। उक्त धनराशि भी ठग के बताए खातों में ट्रांसफर करा दी गई। इसके बाद कोड दिया गया और फिर से एक फार्म भरवाया गया। इसे अपलोड करने के नाम पर एक जुलाई को 6.26 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने कुल 7.96 लाख रुपये कथित कैप्टन के कहने पर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। शक होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में ठगी होने का केस दर्ज कराया है। एडीसीपी ने बताया कि ठगी गई धनराशि को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है मामले की जांच की जा रही है।

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed