फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lost Rs 6.80 lakh due to cheap iPhone

Ghaziabad News: सस्ते आईफोन के चक्कर में गवां दिए 6.80 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 6.80 lakh due to cheap iPhone
गाजियाबाद। साइबर ठग ने आई फोन प्रो मैक्स-14 केवल 13,200 रुपये देने का झांसा देकर नगर कोतवाली की न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी मोहम्मद आजम से 6.80 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने कभी पंजीकरण तो कभी कुरियर सत्यापन तो कभी जीएसटी सत्यापन के नाम पर अलग-अलग तरीके से रुपये लिए। मोहम्मद आजम का कहना है कि शातिर और भी रकम की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोहम्मद आजम का कहना है कि उनकी फेसबुक पर चौधरी कलेक्शन के नाम से एक लिंक आया था। जिसमें आईफोन 14 प्रो मैक्स केवल 13,200 रुपये में देने की बात कही गई थी। सस्ता मोबाइल देखकर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर मिला, जिस पर अर्जुन सैनी से बात हुई। इसके बाद आई फोन के लिए पहले उनसे पंजीकरण के नाम पर 499 रुपये लिए। इसके बाद जीएसटी सत्यापन के नाम पर 524 रुपये लिए गए। इसके बाद कुरियर सत्यापन के नाम पर पांच हजार रुपये लिए। इस प्रक्रिया के बाद मोबाइल का भुगतान मांगा। जब उन्होंने रुपये दे दिए तो शातिर ने रुपये होल्ड होने की बात कहकर 10 से 15 बार में उनसे 6.80 लाख रुपये ले लिए। अब भी शातिर उनसे रुपये मांग रहे हैं लेकिन कुछ भी रकम वापस नहीं दी। एसीपी अपराध रितेश त्रिपाठी का कहना है कि शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed