{"_id":"68fbd36765d6f674cc080040","slug":"lonis-aqi-reaches-302-smog-worsens-problems-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11405-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी का एक्यूआई हुआ 302, स्मॉग के छाने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी का एक्यूआई हुआ 302, स्मॉग के छाने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
साहिबाबाद। जनपद की हवा शुक्रवार को भी ऑरेंज जोन में रही। हालांकि, बृहस्पतिवार के मुकाबले एक्यूआई में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं लोनी की हवा फिर से बेहद खराब हो गई। यहां का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। दोपहर बाद स्मॉग छाने की वजह से परेशानी बढ़ी है।
सर्दियों की आहट के बाद से ही शहर की हवा जहरीली होने लगी है। सप्ताह के शुरुआत से ही जनपद का एक्यूआई रेड जोन में था। बृहस्पतिवार को लोगों को मामूली राहत मिली। शुक्रवार को सभी स्टेशनों की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा बढ़ी हुई रही। वहीं, बृहस्पतिवार को लोनी का एक्यूआई 298 रहा जो चौबीस घंटे के अंतराल में चार अंक बढ़ गया। अन्य स्टेशनों के एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हुई।
बृहस्पतिवार को वसुंधरा का एक्यूआई 201 था जो शुक्रवार को 30 अंक की बढ़कर 231 हो गया। ऐसे ही इंदिरापुरम का एक्यूआई 29 अंक बढ़कर शुक्रवार को 290 हो गया। इसी तरह संजय नगर के एक्यूआई में भी नौ अंकों की बढ़ोतरी हुई। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने और पिछले दिनों आगजनी की घटना से हवा में धुआं और धूल के कण बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
सभी स्टेशनों का एक्यूआई
इंदिरापुरम - 290
लोनी - 302
संजय नगर - 259
वसुंधरा - 231