Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni: Woman shot dead after intervening in assault on her brother

लोनी: भाई से मारपीट का विरोध करने पहुंची महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने आरोपियों के घर की तोड़फोड़

Sun, 15 Nov 2026 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लोनी
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 01:02 AM IST
सार

भाई के साथ हुई मारपीट का विरोध करने आरोपियों के घर पहुंची 35 वर्षीय महिला पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Loni: Woman shot dead after intervening in assault on her brother
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में शनिवार रात आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भाई के साथ हुई मारपीट का विरोध करने आरोपियों के घर पहुंची 35 वर्षीय महिला पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई और फायरिंग की गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। दो नंबर स्थित मूवी मैजिक सिनेमा के पास हुई वारदात से इलाके में तनाव फैल गया।

विज्ञापन


इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी बाबूलाल की बेटी पूजा की शादी दादरी निवासी नरेंद्र से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। वह इन दिनों अपने मायके आई हुई थी। शनिवार रात उसका भाई अमन घर से करीब 50 मीटर दूर बैठा था। इसी दौरान डी-ब्लॉक की दूसरी गली में रहने वाले कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर अमन से विवाद करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पूजा अपने मौसेरे भाई अमित और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि वहां दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने पूजा के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट और फायरिंग की गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर लोनी के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही हड़कंप मचा 
गोली चलने की आवाज आते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। आसपास के लोगों का कहना है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष के परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे। लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस किसी तरह आरोपी पक्ष के परिवार के लोगों को भीड़ से बचाते हुए ले गए। गुस्साई लोग उग्र हो चुके थे। वहीं घटना के बाद महिला के पिता को हत्या की जानकारी नहीं दी। परिवार के लोगों ने कहा है कि बीमारी के चलते उन्हें जानकारी नहीं दी है। पिता बाबूलाल अपनी बेटी को बहुत प्यार करते थे। वह उनका सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। 


घर में खड़े वाहनों को भी तोड़ दिया 
महिला के परिवार के लोग जब आरोपी पक्ष के घर पहुंचे तो उन्होंने घर में तोड़फोड़ कर दी। घर का फर्नीचर और कीमती चीज भी तोड़ दी। घर में खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी तोड़ दिया। तीन मंजिला मकान की दो मंजिल का सामान तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed