फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   loni, muradnagar modinagar no sampling corona

लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर में नहीं है जांच की कोई सुविधा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
loni, muradnagar modinagar no sampling corona
लोनी, मुरादनगर व मोदीनगर में नहीं है जांच की कोई सुविधा  - गर्भवती व आपरेशन कराने वाले मरीजों को होती है जांच कराने में परेशानी  - कोरोना जांच के लिए लगानी पड़ती है कई किमी की दौड़ माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। लोनी, मोदीनगर व मुरादनगर में कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की व्यवस्था न होने से संदिग्ध और बीमार लोगों को जांच कराने के लिए कई 20 से 25 किमी गाजियाबाद की दौड़ लगानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी होती है किसी बीमारी में आपरेशन कराने से पहले या गर्भवती महिलाओं को, क्योंकि आपरेशन और प्रसव से पहले कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है।  इन क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए डासना स्थित आईएमस या फिर जिला एमएमजी अस्पताल जाना पड़ता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जल्द ही जिले के चारों ब्लाकों में सैंपलिंग जांच बूथ शुरू किया जाएगा।  विशेष अभियान में दस गुना अधिक लिए गए सैंपल  जिले में 2 से 12 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए विशेष अभियान के दौरान प्रतिदिन 1900 से 2500 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जो पहले से लिए गए आंकड़े के अनुसार दस से 12 गुना ज्यादा था। अधिकारियों का कहना है कि विशेष अभियान खत्म होने के बाद भी जिले में सैंपलिंग को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और उन्हें सभी संसधान मुहैया करवाए गए हैं। यह टीमें फिलहाल कंटेनमेंट जोन में लोगों की जांच करेंगी।  फिर से शुरू होगा अभियान  10 दिन के विशेष अभियान के संपन्न होने के बाद  स्वास्थ्य विभाग दोबारा अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान में कंटेनमेंट जोन में सर्वे किया जाएगा। इसके साथ ही सैंपलिंग बढ़ाने के लिए जिले के चारों ब्ल़ॉक में कोरोना सैंपल कलेक्शन बूथ स्थापित करने के साथ मोबाइल वैन भी तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा जिले में एंबुलेंस बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है। -------------- जिले के चारों ब्लाक भोजपुर, रजापुर, मुरादनगर, लोनी में सैंपल कलेक्शन बूथ शुरू किए जाएंगे। इससे मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी के लोगों को जांच कराने में आसानी होगी। विभाग के पास 38 लैब टैक्नीशियन (एलटी) हैं, शासन से 10 एलटी और मिलने वाले हैं। इसके बाद सैंपल लेने में आसानी होगी।  डा. एनके गुप्ता, सीएमओ  ---------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed