फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA Nand Kishore Gurjar receives another death threat.

Ghaziabad News: लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को फिर से मिली जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Loni MLA Nand Kishore Gurjar receives another death threat.
लोनी (गाजियाबाद)। रामपार्क क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को विदेशों से लगातार जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। विधायक ने लोनी कोतवाली में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ, नौ, 11 और 12 सितंबर को अलग-अलग विदेशी मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कॉल आए। कॉल करने वालों ने रामपार्क क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर का जिक्र करते हुए पीड़ित को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप है कि फोन करने वालों ने कहा कि रामपार्क में मुस्लिम युवकों को लगी गोली का जिम्मेदार वही है और उसकी रेकी की जा चुकी है। धमकी देने वालों ने जल्द ही उसे बम से उड़ाने, जान से मारने और सिर तन से जुदा करने जैसी बातें कहीं। आरोप है कि पूर्व में भी इस तरह की धमकी भरी कॉल मिल चुकी हैं। कार्रवाई नहीं होने से आरोपितों के हौसले बढ़ रहे हैं। शिकायत में 17 से अधिक विदेशी नंबरों का उल्लेख करते हुए कॉल की जांच कराने की मांग की गई है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने कॉल करने वालों की पहचान, उनके स्थानीय संपर्क और हालिया घटनाक्रम से संबंध की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन नंबरों से धमकी आई है पुलिस उनका डाटा निकालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed