{"_id":"678a37e0d94a7df53d0fa0a6","slug":"loni-mla-nand-kishor-gurjar-wrote-a-letter-to-the-principal-secretary-home-of-up-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लोनी विधायक ने यूपी के प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र, संजीव बालियान की सुरक्षा वापिस लेने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोनी विधायक ने यूपी के प्रमुख सचिव गृह को लिखा पत्र, संजीव बालियान की सुरक्षा वापिस लेने पर जताई नाराजगी
Fri, 17 Jan 2025 04:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी/गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी/गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2025 04:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद संजीव बालियान की सुरक्षा वापिस लेने पर नाराजगी जताई है। साथ ही ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फर नगर के पूर्व सांसद संजीव बालियान की सुरक्षा हटाने पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी मानसिकता के अधिकारी यूपी में भाजपा को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि पूर्व सांसद संजीव बालियान की सुरक्षा वापिस लेना निंदनीय हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जिन्होंने डॉ. संजीव बालियान की सुरक्षा वापस लेने का काम किया है। सिर्फ इसलिए कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भू-माफियाओं के साथ पुलिस की मिलीभगत का विरोध किया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि संजीव बालियान एक बड़े नेता हैं। उन्होंने मंदिर पर भूमाफिया के कब्जे का विरोध किया। परिणामस्वरूप सुरक्षा हटा दी। यह निंदनीय एवं दुखद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों में भारी संख्या में उनके समर्थक हैं और इस घटना से किसानों व उनके समर्थकों में अंदर ही अंदर ज्वालामुखी धधक रहा है।
विज्ञापन