फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni MLA and another person threatened with death in Facebook audio

Ghaziabad News: फेसबुक ऑडियो में लोनी विधायक समेत दो को जान से मारने की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Loni MLA and another person threatened with death in Facebook audio
लोनी। फेसबुक मैसेंजर पर भेजे गए एक ऑडियो संदेश में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी देने का नया मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडियो भेजने वाले व्यक्ति ने सकलपुरा गांव में रहने वाले यशपाल कसाना के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामले में लोनी थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यशपाल ने बताया कि 14 अक्तूबर को फेसबुक पेज पर एक व्यक्ति की फेसबुक आईडी से ऑडियो संदेश आया। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें और लोनी विधायक के खिलाफ गाली-गलौज की। आरोप है कि व्यक्ति ने खुद को प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का निवासी बताते हुए विधायक को काटकर गाड़ी में डालने और फिर गाड़ी में आग लगाने जैसी गंभीर धमकी दी। उसने ऑडियो विधायक को सुनाने की बात भी कही। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed