फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loni Border Encounter: The SHO who shot seven animal smugglers at one place removed, Indirapuram inspector became a crime

लोनी बॉर्डर मुठभेड़: सात पशु तस्करों को एक ही जगह गोली मारने वाले एसएचओ हटे, इंदिरापुरम के निरीक्षक अपराध बने

Sun, 14 Nov 2021 12:17 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 12:17 AM IST
सार

तबादला सूची के मुताबिक भोजपुर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। भोजपुर थाने के एसएसआई को ही थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार को कौशांबी, योगेश बालियान को कविनगर और संतोष कुमार सिंह को विजयनगर थाने का निरीक्षक अपराध बनाया गया है।

विज्ञापन
Loni Border Encounter: The SHO who shot seven animal smugglers at one place removed, Indirapuram inspector became a crime
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुठभेड़ के दौरान सात पशु तस्करों के पैर में एक ही जगह गोली मारने वाले लोनी बॉर्डर एसएचओ राजेंद्र त्यागी को चार्ज से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो दिन से हो रही पुलिस की किरकिरी का डैमेज कंट्रोल करने के लिए राजेंद्र त्यागी पर गाज गिरी है। उन्हें इंदिरापुरम थाने में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। उनके स्थान पर इंदिरापुरम थाने के निरीक्षक अपराध सचिन कुमार को लोनी बॉर्डर की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन


तबादला सूची के मुताबिक भोजपुर थानाध्यक्ष को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है। भोजपुर थाने के एसएसआई को ही थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार को कौशांबी, योगेश बालियान को कविनगर और संतोष कुमार सिंह को विजयनगर थाने का निरीक्षक अपराध बनाया गया है।
विज्ञापन


22 दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है। एसआई सुरजीत सिंह को ट्रॉनिका सिटी चौकी प्रभारी, राजीव कुमार को श्यामपार्क चौकी प्रभारी, प्रवेंद्र बालियान को अभयखंड चौकी प्रभारी, सुरेंद्र सिंह को कचहरी चौकी प्रभारी, प्रमोद कुमार को नया बस अड्डा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी बॉर्डर पुलिस ने पूरे महकमे की कराई किरकिरी
लोनी बॉर्डर पुलिस ने गुरुवार सुबह गोदाम में पशु कटान करने वालों से मुठभेड़ दिखाई थी। सात तस्करों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। सातों तस्करों को गोली एक ही स्थान पर घुटने के नीचे लगी थी। मुठभेड़ के दौरान एक ही जगह गोली लगने पर लोनी बॉर्डर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए। वहीं, मुठभड़ के बाद लोनी विधायक विधायक नंदकिशोर गुर्जर और हिंदू संगठनों द्वारा सम्मानित करना भी अटपटा रहा। लोनी बॉर्डर पुलिस ने पूरे महकमे की किरकिरी कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed