फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage talk to youth in Bulandshahr up News

UP Election: बुलंदशहर के युवा मतदाता बोले- एजुकेशन अच्छी होनी चाहिए, इसी से भारत बढ़ेगा आगे

Wed, 03 Apr 2024 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2024 02:36 PM IST
सार

बुलंदशहर में अमर उजाला के चुनावी रथ "सत्ता का संग्राम" में आज युवाओं से चर्चा हुई। बुलंदशहर के एसबीएमटी कॉलेज में युवा मतदाताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage talk to youth in Bulandshahr up News
बुलंदशहर के युवा मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में अमर उजाला के चुनावी रथ "सत्ता का संग्राम" के तहत युवाओं से चर्चा हुई। बुलंदशहर के एसबीएमटी कॉलेज में युवा मतदाताओं ने अमर उजाला के मंच पर खुलकर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के एक युवा मतदाता यमन ने कहा कि एजुकेशन अच्छी होनी चाहिए, सरकारी स्कूलों में एजुकेशन की दशा सुधरनी चाहिए। एजुकेशन अच्छी होगी तो भारत आगे बढ़ेगा। दिल्ली में अच्छी एजुकेशन व्यवस्था है। बच्चों को फ्री शिक्षा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन



मतदाता इकरा खान ने कहा कि सरकार को नौकरी देनी चाहिए। बेरोजगारी दूर होनी चाहिए। नौकरी ऐसी होनी चाहिए कि जो लोग अपने खर्चे पूरे कर सके। मतदाता शिवा सिंह ने कहा कि गरीब लोगों के पास इतना पैसा नहीं है, जो वो हायर एजुकेशन प्राप्त कर सकें। गरीबों को छूट होनी चाहिए। बड़े-बड़े कॉलेजों में गरीब बच्चे को छूट मिलनी चाहिए। ताकि वो भी अच्छे तरीके से पढ़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मतदाता जयंत ने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए। साथ ही जनसंख्या पर कंट्रोल होना चाहिए। एक मतदाता स्नेहा सक्सेना ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की है कि पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार पर इस मुद्दे पर काम होना चाहिए।

एक मतदाता मंजीत ने कहा कि सरकार को रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। लोग बेरोजगार हैं। पढ़े-लिखे युवा भी बेरोजगार हैं। हिना ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। मतदाता जैनब ने यूनिवर्सिटी बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे कनेक्टिविटी में भी सुधार की मांग की। ट्रेनों से दूसरे राज्यों में पहुंचने में परेशानी होती है। 

एक मतदाता मोनू ने कहा कि इमारतों के निर्माण बढ़ रहा है, ऐसे में आबोहवा खराब हो रही है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की, ताकि आबोहवा में सुधार हो सके।


2019 के लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर से भारतीय जनता पार्टी जीती थी। भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में डॉ. भोला सिंह को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने शिवराम वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने गिरीश चंद्र जाटव पर भरोसा जताया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed