फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Locust threat on sugarcane crop

गन्ना की फसल पर टिड्डी दल का खतरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Locust  threat on sugarcane crop
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। टिड्डी दल का खतरा अभी टला नहीं है। गन्ना विभाग ने गन्ना की फसल पर टिड्डी दल का हमले का अंदेशा जताया है। बताया जा रहा है कि गुजरात में गन्ने की फसल टिड्डी दल चटकर रहा है। इसलिए दवा से ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि टिड्डी दल शोर से भागता है। ऐसे में किसान गन्ना खेतों के आसपास थाली और ढोल आदि बजाए। उन्होंने किसानों को जागरूक रहने की सलाह दी है। गन्ना विभाग और वैज्ञानिकों से भी कहा गया है कि वह किसानों की जागरूकता में सहयोग करें। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूस रेड्डी ने भी प्रीवेंशन इज बेटर देन क्योर का सिद्धांत अपनाते हुए यह अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। बता दे टिड्डी अगर एक बार दल समेत हमला कर दे तो पूरी फसल चौपट कर देती है। कीटों के संभावित हमले को विफल करने के लिए गन्ना अधिकारी और कर्मचारी लगातार गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। किसानों को सजग रहने के साथ बचाव की तरीके भी बता रहे हैं। किसानों की गांव में चैपाल लगाकर बताया जा रहा है कि टिड्डी के व्यापक प्रकोप होने की दशा में थाली या ढोल बजा कर इन्हें भगाया जा सकता है, क्योंकि टिड्डी दल शोर से डर कर भागते हैं। इसके अलावा इनके अंडे घास में पनपते हैं। गन्ना किसान खेतों में और मेड़ में घास की सफाई रखें। इन दवाओं का करें उपयोग:- गन्ना विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गन्ना खेतों में मैथालियान 5 प्रतिशत डस्ट पाउडर 25 किग्रा, फैनवनरेट 4 प्रतिषत 25 किग्रा का प्रयोग करें। फाॅल आर्मी कीट के प्रकोप से बचने के लिए गन्ने की फसल पर कीटनाशक बदल कर छिड़काव करना चाहिए। इसक ेअलावा क्लोरोपाइरोफास 20 प्रतिशत ईसी की 1ः25 लीटर मात्रा को 500-600 लीटर घोल बनाकर स्प्रे का प्रयोग करें। गन्ना अधिकारी का कहना है कि मप्र और राजस्थान में मंडरा रहा टिड्डियों के दल का रूख पश्चिम हवाओं ने बदल दिया है। यदि हवा का रूख बदल गया तो यह कभी भी जनपद की सीमाओं में प्रवेश कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed