{"_id":"5eb13ea18ebc3e907664aeef","slug":"lockdown118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की शॉपिंग के बजाय करें गरीबों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की शॉपिंग के बजाय करें गरीबों की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nईद की शॉपिंग के बजाय करें गरीबों की मदद\n\n- मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग कर रहे अपील\n\n- वाट्सएप, मैसेज के जरिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति किया जाएगा जागरूक\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। रमजान का पहला जुमा बीत चुका है, लोग ईद की तैयारियो में जुटे हैं। इसी बीच मुस्लिम समाज के कई पार्षद व गणमान्य लोग समाज के लोगों से ईद की शॉपिंग में होने वाले खर्चे को गरीबों की मदद में प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। यह मुहिम अर्थला के पार्षद ने शुरू की है और उन्होंने अपने इस मुहिम में समाज के कई गणमान्य लोग व पार्षदों को भी जोड़ा है। यह सभी लोग पहले ही ईद की शॉपिंग न करने का संकल्प ले चुके हैं और अब दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुस्लिम समाज का यह सबसे बड़ा पर्व होता है। ईद पर समाज के लोग बहुत ज्यादा खर्च करते हैं क्योंकि यह साल भर का एक ही पर्व होता है जिसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कोरोना के इस संकट काल में लोगों को देश और समाज के हित में काम करना चाहिए। इसलिए मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि वह इस बार ईद की शॉपिंग न करें। इससे दो लाभ होंगे एक तो लॉक डाउन के नियमों का पालन सख्ती से होगा दूसरा हम शॉपिंग में खर्च होने वाले काफी रकम बचा लेंगे जिससे गरीबों की मदद की जा सकेगी। दिलशाद मलिक, पार्षद वार्ड 44 अर्थला\n\nजब शहर में लोग भूखें हों और उनके सामने सबसे बड़ा संकट पेट भरने का हो, ऐसे में ईद की शॉपिंग पर बेफजूल खर्च करना बेवकूफी मानी जाएगी। मैंने अपने इलाके में रह रहे सभी मुस्लिम भाईयों से यही अपील की है कि वह अपने घर पर रहें, पहले से रखे नए कपड़ों को ही इस बार ईद में पहनें। समाज के सशक्त लोग अपनी शॅॅपिंग मनी से लोगों की मदद करें। हाजी कल्लन पार्षद वार्ड 34\n\nहम लोग अपने-अपने स्तर से अभी से ही लोगों से त्योहार के नाम पर बेफजूल खर्च से बचने की अपील कर रहे हैं। आने वाले दिनों हम लोग समाज के अन्य लोगों को भी इस मुहिम से जोड़ेंगे। हमारा प्रयास है कि अब अपना यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सके ताकि सभी समय की नजाकत को समझें और त्योहार पर खर्च करने की बजाय देश और समाज को समृद्ध बनाने और लोगों की पेट भरने में मदद करें। यामीन मलिक, पार्षद पति वार्ड 82\n\nवर्तमान समय में समाज के जागरूक लोगों को जागरूकता का बीड़ा उठाना चाहिए। जनप्रतिनिधि के साथ ही हम जैसे लोग भी लगातार लोगों की सेवा में जुटे ही हुए हैं सबसे ईद की खुशी गरीबों का दर्द बांटने के साथ मनाने की अपील कर रहे हैं। हम हर रोज सौ से डेढ़ सौ लोगों को इस संबंध में जागरूकता मैसेज भेज रहे हैं। मौहम्मद साबिर, सामज विकास सेवा समिति\n\n\n
विज्ञापन