फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Location of those who looted Rs 10.70 lakh found till Lal Kuan

Ghaziabad News: 10.70 लाख लूटने वालों की लाल कुआं तक मिली लोकेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Location of those who looted Rs 10.70 lakh found till Lal Kuan
गाजियाबाद। पेट्रोल पंप मैनेजर और सेल्समैन से दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। तीन टीमों ने करीब 240 से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। इनमें बाइक सवार दो बदमाश सिहानी चुंगी से होते हुए हापुड़ चुंगी और पुलिस लाइन होते हुए लाल कुआं की ओर जाते नजर आए हैं। जबकि सिहानी चुंगी के बाद स्कूटी की लोकेशन नहीं मिली है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि मेरठ रोड स्थित डीपीएस कट के नजदीक पेट्रोल पंप के असिस्टेंट मैनेजर अर्जुन शर्मा और सेल्समैन संजय मीणा के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। तीनों टीमों ने 240 से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। इसके साथ ही घटना के समय वहां मौजूद डेढ़ हजार लोगों के मोबाइल का बीटीएस भी लिया गया है। सीसीटीवी में बदमाश स्कूटी ले जाते नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रिंट की गुणवत्ता खराब होने के कारण उनकी शिनाख्त करने में सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी और 10.70 लाख रुपये बरामद कर लिए जाएंगे। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


.....

दिल्ली से मिलेगी शोरूम की फुटेज

सिहानी गेट पुलिस ने मेरठ रोड स्थित तीन शोरूम पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। सीसीटीवी ऑनलाइन मुख्य कार्यालय से जुड़े होने के चलते पुलिस को कुछ स्थानों की फुटेज नहीं मिल सकी। इन शोरूम पर लगे सीसीटीवी फुटेज की गुणवत्ता काफी अच्छी बताई जा रही है। शोरूम संचालकों ने नोएडा और दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय से फुटेज मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed