{"_id":"57b9fc654f1c1b8d63d4f5e7","slug":"local-fault-cuts-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकल फाल्ट से बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकल फाल्ट से बिजली कटौती
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए की कालोनियों में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। लोकल फाल्ट से रोजाना लोगों को पांच से छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शक्ति खंड दो के लोगों को रविवार बिजली की लाइन में फाल्ट आने से करीब पांच घंटे बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। पसौंडा और शहीद नगर में भी लोग बिजली कटौती से परेशान रहे।
इंदिरापुरम में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास सुबह साढ़े 6 बजे 33 केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया। इस वजह से शक्ति खंड और ग्रीन बेल्ट स्थित सबस्टेशन में सप्लाई बंद हो गई। कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर मरम्मत का काम शुरू किया। साढ़े नौ बजे फाल्ट ठीक कर सप्लाई चालू की गई।
कुछ ही देर बिजली मिली थी कि फिर से लाइन में फाल्ट आ गया, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फाल्ट ठीक हुआ। इसके बाद कालोनियों में सुचारु रूप से बिजली की सप्लाई की गई। पसौंडा और शहीद नगर में भी दिनभर लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान है।
विज्ञापन
कालोनी में आधे घंटे बिजली आती तो एक से डेढ़ घंटे बिजली चली जाती। शालीमार गार्डन में भी दोपहर को करीब डेढ़ घंटे की कटौती हुई। ओवरलोडिंग से अधिकारियों को शटडाउन लेना पड़ा। विक्रम एंक्लेव सबस्टेशन में भी फाल्ट आने से दो घंटे सप्लाई प्रभावित रही।
गरिमा गार्डन, भोपुरा, तुलसी निकेतन के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि लोकल फाल्ट से बिजली की समस्या रही। कर्मचारियों को जल्द से जल्द फाल्ट को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।