फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loan worth Rs 1 lakh misused woman's documents

Ghaziabad News: महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लिया एक लाख का ऋण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST
विज्ञापन
Loan worth Rs 1 lakh misused woman's documents
मोदीनगर। बेगमाबाद गांव निवासी महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक लाख रुपये ऋण लेने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बेगमाबाद निवासी पिंकी ने बताया कि उन्हें किसी काम के लिए रकम की जरूरत थी। पिंकी नेे ऋण लेने के लिए एक निजी बैंक में आवेदन किया। बैंक कर्मियों ने पिंकी का रिकॉर्ड चेक किया तो उनके नाम पर पहले से ही एक लाख रुपये का ऋण पाया गया। बैंक कर्मियों ने जानकारी दी कि उनके आधार कार्ड पर एक लाख रुपये का ऋण लिया गया है। ऋण की जानकारी लगते ही पिंकी के होश उड़ गए। पिंकी का कहना है कि उसने कभी कोई ऋण नहीं लिया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed