फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loan of Rs 96 thousand taken from couple's account in the name of KYC

Ghaziabad News: केवाईसी के नाम पर दंपती के खाते से लिया 96 हजार का ऋण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 96 thousand taken from couple's account in the name of KYC
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने विजयनगर सेक्टर नौ की रहने वाली पुष्पा को कॉल करके बैंक खाते की केवाईसी नहीं करने पर खाता बंद करने का डर दिखाकर जानकारी ले ली। इसके बाद उनके व उनके पति के खाते पर 96 हजार रुपये का ऋण ले लिया। शातिरों ने मोबाइल पर लिंक भेजकर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुष्पा का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक से बताया और खाते की केवाईसी नहीं करने पर खाता बंद होने की बात कही। इसके बाद ठग ने उनके पास एक लिंक भेजा जो एक्सिस बैंक की एप के जैसी ही थी। उनका कहना है कि उन्होंने लिंक खोला और उसके कहे अनुसार सारी जानकारी भर दी। इसके बाद शातिर ने इसमें नॉमिनी बनाने की बात कही। कि अगर कोई समस्या होगी तो तुम्हारे पति से संपर्क कर सकते हैं। बातों में उलझाकर शातिर ने उनके पति को भी लिंक भेजकर जानकारी ले ली। बाद में उन्हें पता चला कि उनके व पति के खाते पर 96 हजार रुपये का ऋण लेकर खाते से रकम निकाल ली गई। एसीपी विजयनगर रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed