फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   List of big defaulters ready, notice to be issued from January 15

Ghaziabad News: बड़े बकायेदारों की सूची तैयार, 15 जनवरी से जारी होगी नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
List of big defaulters ready, notice to be issued from January 15
गाजियाबाद। 31 मार्च से पूर्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम की ओर से संपत्तिकर के बड़े बकायेदारों की सूची बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इन उपभोक्ताओं को नगर निगम की ओर से 15 जनवरी के बाद से नोटिस जारी करके वसूली करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बढ़े हुए संपत्तिकर के विरोध में न्यायालय में मामला जाने के बाद शहर में संपत्तिकर की वसूली में कमी आई थी। अभी तक निगम पिछले साल की सापेक्ष वसूली में करीब 60 प्रतिशत ही वसूली पूरी कर पाया है। ऐसे में संपत्तिकर की वसूली के लिए नगर निगम की ओर से बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। संपत्तिकर जमा करने पर अभी नगर निगम की ओर से 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके बाद भी लोग संपत्तिकर जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में अब निगम की ओर से शहर के पांचों जोन में बड़े और व्यावसायिक बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पहले चरण में उनसे वसूली के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि संपत्तिकर की वसूली के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed