{"_id":"67a66054d4571bb2450c38be","slug":"lineman-died-due-to-electric-current-dead-body-was-kept-on-the-road-and-blocked-for-four-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1207-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: करंट से लाइनमैन की मौत, शव सड़क पर रख चार घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: करंट से लाइनमैन की मौत, शव सड़क पर रख चार घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
लोनी। विलाप करते मृतक कृष्ण के परिजन। संवाद
लोनी। बागपत के गांव गढ़ी कलंजरी में बिजली लाइन ठीक करने के दौरान लाइनमैन को करंट लग गया। करंट लगने से घायल हुए लाइनमैन कृष्ण (21) की मौत हो गई। परिजनों ने शुक्रवार दोपहर ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा लोनी-भोपुरा मार्ग पर चार घंटे तक जाम लगा दिया। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर-बुझाकर जाम खुलवाया।
गढ़ी कलंजरी गांव में कृष्ण (21) परिवार के साथ रहते थे। वह धारीपुर गांव लोनी के बिजली घर पर लाइनमैन का काम करते थे। उनके परिजनों ने बताया कि गढी कलंजरी गांव सिरौरा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 11 हजार की लाइन का तार टूट गया था। कृष्ण को लाइन का तार ठीक करने के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि गढ़ी कलंजरी का बिजली घर धारीपुर सब स्टेशन पड़ता है। कृष्ण ने बिजली घर से शटडाउन लिया और अपने साथी के साथ लाइन को ठीक करने लगे। कृष्ण खंभे पर चढ़कर लाइन को ठीक कर रहे थे। उनका साथी नीचे खड़ा था।
अचानक किसी ने बिजली घर से लाइन चालू कर दी। लाइन चालू होते ही 11 हजार की लाइन में भी करंट आ गया। इस दौरान कृष्ण को भी करंट लग गया और वह खंभे के ऊपर ही झुलस गया। नीचे खड़े साथी ने बिजली घर में फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद कृष्ण झुलस कर नीचे गिर गया। तभी आसपास के लोगों के साथ परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। कृष्ण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-लोनी-भोपुरा मार्ग पर जाम लगाया-
घटना के बाद ग्रामीणों और परिवार के लोग बड़ी संख्या में लोनी-भोपुरा मार्ग पहुंचे। उन्होंने टीला गांव के पास सड़क पर शव रखकर दोपहर करीब 12 बजे जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर लोनी थाना समेत 4 चारों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य और अंकुर विहार एसीपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को नौकरी, आर्थिक मदद समेत अन्य मांगे की। पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अधिकारियों ने आर्थिक मदद, परिवार को नौकरी और पत्नी को पेंशन देने का वादा किया है।
-दोनों मार्गों पर लगीं वाहनों की कतार-
सड़क पर बैठ जाने से लोनी जाने वाले और भोपुरा जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। कुछ वाहन अंदर गांव से होकर जाने लगे। करीब 4 घंटे बाद लोगों के सड़क से हटने पर जाम को खोला गया। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा।