फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Letter alleging that border police station is occupied by people of one caste goes viral on social media

Ghaziabad: बॉर्डर थाने पर है एक जाति के लोगों का कब्जा, थाना स्टाफ ने मुक्त कराने की मांग को लेकर लिखा पत्र

Sun, 14 Jan 2024 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

बॉर्डर थाना पर एक जाति के लोगों का कब्जा होने का आरोप लगाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र को समस्त पीड़ित लोनी बॉर्डर थाना पुलिस कर्मियों द्वारा लिखा गया है।

विज्ञापन
Letter alleging that border police station is occupied by people of one caste goes viral on social media
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बॉर्डर थाना पर एक जाति के लोगों का कब्जा होने का आरोप लगाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र को समस्त पीड़ित लोनी बॉर्डर थाना पुलिस कर्मियों द्वारा लिखा गया है। पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान में लिया है। एक जाति के लोगों पर थाना क्षेत्र में अवैध काम चलवाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के नाम लिखा गया है। पत्र में लोनी बार्डर थाने में एक जाति विशेष कर्मचारियों से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस आयुक्त गाजियाबाद को लिखा गया है। थाने के ठेकेदारी, ड्यूटी मुंशी, एचएम, एसओजी टीम, थाना प्रभारी के हमराह, चालक के पद पर जाति विशेष के लोग बैठे हैं। जो अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। अन्य कर्मियों की बाहर ड्यूटी लगाते हैं। किसी अन्य की नियुक्ति नहीं होने देते।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में के गांजा बिकवाने, तार जलवाने, रेत के ट्रैक्टर निकलवाने और ऑटो स्टैंड से अवैध धन उगाही के भी आरोप लगाए गए हैं। थाने में कमरे में बैठकर शाम ढलते ही शराब और नान वेज मंगवाने का भी आरोप लगाया गया है। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed