{"_id":"6a8b51d6102c3606190a9717","slug":"lethal-attack-on-former-bjp-councilor-in-loni-car-fired-upon-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23016-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी में भाजपा के पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, कार पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी में भाजपा के पूर्व सभासद पर जानलेवा हमला, कार पर फायरिंग
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। बॉर्डर थाना क्षेत्र के मूवी मैजिक सिनेमा हॉल रोड पर भाजपा के पूर्व सभासद वार्ड 38 और मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा पर जानलेवा हमला हुआ। 22 अगस्त की रात करीब 11 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में कार पर दो गोलियां लगीं, जबकि प्रमोद कुशवाहा बाल-बाल बच गए।
प्रमोद कुशवाहा पूजा कॉलोनी मंगल बाजार कॉलोनी में रहते हैं। वह अपनी ससुराल करावल नगर, दिल्ली से ब्रेजा कार से घर लौट रहे थे। लालबाग चौकी क्षेत्र में मूवी मैजिक सिनेमा हॉल रोड पर पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी मौके से फरार होते समय धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद प्रमोद ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
शिकायतकर्ता ने इस हमले को पूर्व नियोजित बताया है। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।